Dhanbad News: बीसीसीएल के ठेका मजदूरों को मिलेगा नियुक्ति पत्र और पे स्लिप

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: बीसीसीएल में लेबर कोड के प्रावधान लागू करने की पहल शुरू हुई है। कोयला भवन में हुई बैठक में ठेका मजदूरों को नियुक्ति पत्र और पे स्लिप के साथ हर महीने की सात तारीख तक वेतन देने पर निर्णय हुआ। सीएमपीएफ-ईपीएफ अंशदान, मजदूरी दरों, कॉरपोरेट वेतन पैकेज, कर्मचारी कल्याण और विभिन्न प्रक्रियाओं की निगरानी पर भी चर्चा हुई।

Dhanbad News: बीसीसीएल के ठेका मजदूरों को मिलेगा नियुक्ति पत्र और पे स्लिप

Dhanbad News: लेबर कोड के प्रावधानों को लागू करने के लिए बीसीसीएल में पहल शुरू कर दी गई है। शनिवार को कोयला भवन में क्षेत्रीय मानव संसाधन अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक में इसपर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि ठेका मजदूरों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। पे स्लिप के साथ वेतन भुगतान करना होगा। हर महीने की सात तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाना है। ठेका श्रमिकों के कल्याण एवं वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के क्रम में सीएमपीएफ एवं ईपीएफ अंशदान की कटौती, समयबद्ध जमा एवं नियमित निगरानी तथा एचपीसी दरों के अनुसार मजदूरी भुगतान की स्थिति का आकलन किया गया। इसके अतिरिक्त कॉरपोरेट वेतन पैकेज के अंतर्गत पात्र ठेका श्रमिकों एवं नियमित कर्मचारियों को शामिल करने, कोल इंडिया द्वारा अनुबंधित 10 प्रमुख बैंकों में कर्मचारियों के वेतन खाते स्थानांतरित करने तथा ईआरपी प्रणाली द्वारा चिह्नित लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के मामलों पर भी चर्चा हुई एवं कई निर्णय लिए गए। मालूम हो कि कॉरपोरेट वेतन पैकेज के दायरे में आने पर कार्य के दौरान मृत्यु की स्थिति में मुआवजे का प्रावधान है। साथ ही कर्मचारी कल्याण के अंतर्गत सेवानिवृत्ति, ग्रेच्युटी भुगतान, दावों के निपटान एवं अन्य विषयों की समीक्षा की गई।

प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

बैठक में ऑनलाइन नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने, सहकारी समितियों के संकेतीकरण, नियुक्ति तिथि के निर्धारण एवं कंपनी क्वार्टर खाली कराने संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन पर भी चर्चा हुई। साथ ही, कोल इंडिया के हालिया कार्यालय ज्ञापनों एवं उच्चस्तरीय बैठकों में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संबंधित मामलों की नियमित निगरानी के माध्यम से प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध/सीएसआर) सुरेंद्र भूषण ने की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे। बैठक में महाप्रबंधक (ईआरपी) ललित कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष (कर्मचारी स्थापना) मधुस्मिता लकड़ा सहित कोयला भवन मुख्यालय के मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦ठेका मजदूरों को वेतन भुगतान कब तक किया जाना है?−
हर महीने की सात तारीख तक वेतन भुगतान किया जाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बीसीसीएल के ठेका मजदूरों को मिलेगा नियुक्ति पत्र और पे स्लिप