Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBCCL Fraud Case Accused Granted Bail After Loan Embezzlement of 87 95 Lakhs
ग्रामीण बैंक घोटाला में विजय व संगीता को मिली जमानत

ग्रामीण बैंक घोटाला में विजय व संगीता को मिली जमानत

संक्षेप: धनबाद में बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर झारखंड ग्रामीण बैंक से 87.95 लाख रुपए का ऋण निकासी करने के मामले में आरोपी विजय कुमार निषाद और संगीता देवी को जमानत मिल गई है। दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद जिला न्यायाधीश ने उन्हें राहत दी।

Thu, 20 Nov 2025 02:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद। बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर झारखंड ग्रामीण बैंक बेरियो (गोविंदपुर) शाखा से 87.95 लाख रुपए का ऋण निकासी करने के मामले में आरोपी सरायढेला थाना क्षेत्र के मंडल पाड़ा निवासी विजय कुमार निषाद व संगीता देवी को बुधवार को राहत मिली। दोनों की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में हुई। कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी। इस मामले में विजय ने छह सितंबर 2025 को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना जॉन की अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत अर्जी दायर की थी। अदालत ने जमानत अर्जी को खारिज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं पुलिस ने 17 अक्टूबर 2025 को संगीता देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 29 अक्तूबर 2023 से लेकर 29 दिसंबर 2023 की अवधि में संजू देवी, बालिका देवी, रवि कुमार, संगीता देवी, पूनम देवी व सुरेंद्र पासवान ने बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर झारखंड ग्रामीण बैंक बेरियो (गोविंदपुर) शाखा से लोन के एवज में 87.95 लाख रुपए की निकासी कर गबन कर लिया था। घटना के बाद शाखा प्रबंधक आशा सिन्हा ने 23 फरवरी 2024 को गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।