बीसीसीएलकर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान

Feb 10, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में बीसीसीएलकर्मी करण मुंडा ने आत्महत्या कर ली। वे सरायढेला में बीसीसीएल के क्वार्टर में रहते थे। 8 जनवरी की रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या की। उनके पुत्र ने बताया कि पिता बीमार थे और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण तनाव में थे।

बीसीसीएलकर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान

धनबाद। बीसीसीएलकर्मी करण मुंडा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वे सरायढेला कार्मिक नगर में ए टाइप कॉलोनी स्थित बीसीसीएल के क्वार्टर में रहते थे। आठ जनवरी की रात ही करण मुंडा अपने कमरे में सोने गए और बेडशीट से फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। उनके पुत्र बाबू राम मुंडा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे जब उन्हें उठाने गए तो उन्हें फंदे से लटकते पाया। पिता बीमार थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह परेशान रहते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।