ओवर बिलिंग को सुधारने के लिए उपभोक्ता डेढ़ साल से लगा रहा है बिजली विभाग से गुहार

Mar 14, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सिंदरी गौशाला के बीसीसीएल कर्मी दिलीप महतो ने ओभर बिलिंग के कारण मानसिक तनाव का सामना किया है। उन्होंने विद्युत विभाग को त्राहिमाम पत्र देकर सुधार की गुहार लगाई है। पिछले 20 वर्षों से नियमित बिल का भुगतान करने के बाद भी उनके नाम पर 5,65,269 रुपये का ओभर बिल भेजा गया है।

ओवर बिलिंग को सुधारने के लिए उपभोक्ता डेढ़ साल से लगा रहा है बिजली विभाग से गुहार

भौरा, प्रतिनिधि। सिंदरी गौशाला के रहने वाले बीसीसीएल कर्मी दिलीप महतो पिछले डेढ़ साल से विद्युत विभाग सिंदरी द्वारा अधिक बिल भेजने से मानसिक तनाव से गुजर रहा है। उन्होंने कनीय अभियंता जेबीवीएनएल झरिया व कार्यपालक पदाधिकारी विद्युत विभाग को त्राहिमाम पत्र देकर ओभर बिलिंग को सुधारने की गुहार लगाई है। पत्र में दिलीप महतो ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से विद्युत विभाग के उपभोक्ता हैं और नियमित बिल का भुगतान करते रहें हैं। मेरा बिल एसेसमेंट 6923 यूनिट था। जिसका कुल बिल 2610 रुपये प्रतिमाह है। लेकिन सितंबर 24 में किसी कारण वश मेरे नाम पर विभाग द्वारा कुल 5,65,269 रुपये का ओभर बिल भेजा गया ।

मेरे आवास में पुराना मीटर खोलकर नया मीटर अगस्त 24 में ही लगाया गया है। लेकिन विभाग द्वारा अभीतक ओभर बिलिंग में सुधार नहीं किया गया है। जिससे वह बिल भुगतान नहीं कर पा रहा है। विभाग द्वारा धमकी दी जा रही है कि अगर जल्द टोटल बिल का भुगतान नहीं हुआ,तो घर का बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया जायेगा। जिससे वह मानसिक तनाव में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।