Dhanbad News: बीसीसीएल ने जारी किया कामिनी कल्याण बस्ती खाली करने का नोटिस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: कामिनी कल्याण कॉलोनी में भू-धंसान के बाद बीसीसीएल ने इलाके को संवेदनशील घोषित कर दिया है। बारिश से फिर से धंसान की आशंका के चलते निवासियों को तुरंत क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों ने बस्ताकोला प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सिर पर खतरा बताकर सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

Dhanbad News: बीसीसीएल ने जारी किया कामिनी कल्याण बस्ती खाली करने का नोटिस

Dhanbad News: कामिनी कल्याण कॉलोनी में हुए भू-धंसान के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। एकाकृत ईस्ट भगतडीह सिमलाबहाल कोलिपरी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर पूरे क्षेत्र को भूमिगत आग और भू-धंसान से प्रभावित अति संवेदनशील घोषित कर दिया है। लगातार बारिश से दोबारा धंसान की आशंका जताते हुए प्रबंधन ने जान-माल की सुरक्षा हेतु निवासियों को तुरंत क्षेत्र खाली कर जेआरडीए के माध्यम से बेलगड़िया शिफ्ट होने का निर्देश दिया है। भू-स्वामियों से दस्तावेज भी मांगे गए हैं। दूसरी ओर, इस कार्रवाई के बीच प्रभावितों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बस्ताकोला प्रबंधन पर सुनियोजित तरीके से बस्ती की जमीन को भीतर से खोखला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री, डीजीएमएस, उपायुक्त और सीएमडी को सामूहिक पत्र भेजकर मकानों को सुरक्षित करने की मांग की है। इधर, समाजसेवी अनिल पांडेय ने चेतावनी दी कि बस्तियों को असुरक्षित करने से धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग और मुख्य जलागार खतरे में हैं। इस लापरवाही के विरोध में दो सितंबर को बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा सत्याग्रह किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बीसीसीएल ने जारी किया कामिनी कल्याण बस्ती खाली करने का नोटिस