Dhanbad News: नवरात्र पर बीसीसीएल में डांडिया नाइट की धूम
Dhanbad News: धनबाद के कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में डांडिया नाइट आयोजित हुई। बीसीसीएल मुख्यालय और विभिन्न परिचालन क्षेत्रों की टीमों ने रास गरबा व डांडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्यालय की टीम प्रथम, कतरास द्वितीय और कुसुंडा तृतीय रही। सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित अधिकारियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार दिए।

Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। सामुदायिक भवन कोयला नगर में बुधवार को दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। बीसीसीएल परिवार के अधिकारियों-कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बीसीसीएल मुख्यालय व विभिन्न परिचालन क्षेत्रों की टीमों के बीच रास गरबा व डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति व उत्सवधर्मिता का परिचय दिया। गुजराती समाज के सदस्यों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में बीसीसीएल मुख्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कतरास क्षेत्र की टीम द्वितीय, कुसुंडा क्षेत्र की टीम तृतीय, सीवी क्षेत्र की टीम चौथे तथा मुनीडीह क्षेत्र की टीम पांचवें स्थान पर रही।
मौके पर सीएमडी मनोज अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) राजीव सिन्हा, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष रंजना सिंह व नीता उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।


