ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबीसीसीएल-नगर निगम के खिलाफ आक्रोश

बीसीसीएल-नगर निगम के खिलाफ आक्रोश

भूमिगत आग प्रभावित फुलारीबाग में पिता पुत्र जमींदोज होने पर स्थानीय लोगों में बीसीसीएल व निगम के खिलाफ आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल की ओर से बचाव कार्य नहीं किए जाने के कारण यह घटना...

बीसीसीएल-नगर निगम के खिलाफ आक्रोश
Center,DhanbadThu, 25 May 2017 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

भूमिगत आग प्रभावित फुलारीबाग में पिता पुत्र जमींदोज होने पर स्थानीय लोगों में बीसीसीएल व निगम के खिलाफ आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल की ओर से बचाव कार्य नहीं किए जाने के कारण यह घटना हुई। वहीं नगर निगम की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर पानी रोके जाने से लोग आक्रोशित दिखे। पानी रोके जा गोफ का कारण हो सकता है। रेस्क्यू के लिए नहीं मिल रहा था जेसीबी रेस्क्यू में देरी पर लोगों में उबाल देखा गया। बीसीसीएल सहित कई अधिकारियों को फोन किया गया। इधर सीओ और इंस्पेक्टर ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। रेस्क्यू के लिए जेसीबी नहीं मिल पा रहा था। आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की। कैमरा मैन और मोबाइल से फोटो और वीडीओ लेने वाले पर भी पत्थरबाजी की गई। मौके पर कई दलों एवं संगठन के लोग मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जमसं नेता मृणालकांत सिंह, भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी, रिंकू शर्मा, कांग्रेस के संजू वर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, रवि सिंह, प्रीतम रवानी, एहसान खान, शमशेर आलम, मुनीलाल सहित कई लोग पहुंचे एवं बचाव कार्य शुरू करवाने में मदद की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें