Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBCCL CMD Manoj Kumar Aggarwal Inaugurates New Training Hall and Workshop in Dhanbad
राष्ट्र निर्माण में बीसीसीएल की अहम भूमिका : सीएमडी

राष्ट्र निर्माण में बीसीसीएल की अहम भूमिका : सीएमडी

संक्षेप:

धनबाद में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मानव संसाधन विकास विभाग के नए प्रशिक्षण परिसर विश्वेश्वरैया हॉल का उद्घाटन किया। इस परिसर में 100 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। साथ ही, ई-3 से ई-5 स्केल के अधिकारियों के लिए कार्यशाला मिराकी 1.0 का भी उद्घाटन किया गया।

Jan 14, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को जगजीवन नगर स्थित बीसीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) के नए प्रशिक्षण परिसर विश्वेश्वरैया हॉल का उद्घाटन किया। मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, ओएसडी/वित्त राजेश कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) अनूप कुमार रॉय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, महाप्रबंधक (प्रशासन), अर्पण घोष सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य वरीय अधिकारी थे। नवनिर्मित प्रशिक्षण हॉल में बड़े डाइनिंग हॉल के साथ 100 प्रतिभागियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है, जिससे एचआरडी के प्रशिक्षण कार्यों में सुगमता आएगी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बीसीसीएल मुख्यालय तथा सभी क्षेत्रों के ई-3 से ई-5 स्केल के 80 अधिकारियों के लिए माई बीसीसीएल, माई प्राइड और फन एट वर्क थीम पर आधारित कार्यशाला मिराकी 1.0 का भी सीएमडी ने उद्घाटन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएमडी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बीसीसीएल की गौरवशाली यात्रा, उसकी उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति, विविधीकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) तथा भविष्य की दिशा और लक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बीसीसीएल कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख सहायक इकाई के रूप में न केवल कोयला उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को निरंतर सशक्त कर रहा है। मुरली कृष्ण रमैया ने फन एट वर्क (कार्यस्थल पर आनंद) विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सकारात्मक, संवादपूर्ण और सहयोगी कार्यसंस्कृति उत्पादकता, रचनात्मकता और कर्मचारी कल्याण के लिए एक प्रेरक तत्व (कैटेलिस्ट) के रूप में कार्य करती है। बॉक्स आनंद मेला के लकी ड्रॉ में किसे क्या मिला बीसीसीएल में आयोजित आनंद मेला में लक्की ड्रॉ के परिणाम जारी हो गए हैं। कांर्ड नंबर से विजेता उपहार ले सकते हैं। उपहार और कार्ड नंबर इस प्रकार हैं। मोटर बाइक 1647, एलईडी टीवी 8066, मोबाइल 4477, माइक्रो ओवन 1756, मिक्सर ग्राइंडर 15760, 20835, 0293, 20613, 4120, डिनर सेट 13384,14682 एवं स्मार्ट वाच वाले कार्ड नंबर ये 4621,13781,19965,15832,19074 हैं। कार्ड नंबर के आधार पर विजेता अपना उपहार ले सकते हैं।