मुख्य सचिव से मिल सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बीसीसीएल सीएमडी ने की चर्चा
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। बैठक में बीसीसीएल क्षेत्र में सुरक्षा और हाल की घटनाओं पर चर्चा की गई। सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने बीसीसीएल को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने रांची में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से भेंट कर बीसीसीएल क्षेत्र में सुरक्षा सहित अहम मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी साईराम भी मौजूद थे। अंदरखाने जो सूचना है, उसके अनुसार बीसीसीएल में हाल के दिनों में घटी घटनाएं, अधिकारियों पर हमले आदि पर भी बात हुई है। बैठक में बीसीसीएल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से केंदुआडीह गैस घटना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संदर्भ में सुरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मुख्य
सचिव अविनाश कुमार ने राज्य प्रशासन की ओर से बीसीसीएल को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य प्रशासन एवं बीसीसीएल के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में साझा संकल्प दोहराया गया।मालूम हो कि हाल के दिनों में बीसीसीएल में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिससे बीसीसीएल प्रभावित है। प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इसका असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ता है। अधिकारियों पर हमले, अवैध खनन, कोयला ट्रांसपोर्टिंग आदि बाधित करने जैसी घटनाएं हो रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


