Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBCCL Celebrates 150th Birth Anniversary of Birsa Munda with Grand Ceremony
भगवान बिरसा मुंडा ने सामूहिक अधिकारों की लड़ाई लड़ी : सीएमडी

भगवान बिरसा मुंडा ने सामूहिक अधिकारों की लड़ाई लड़ी : सीएमडी

संक्षेप:

धनबाद में बीसीसीएल ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बिरसा मुंडा की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

Nov 16, 2025 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता सीआईएसएफ ग्राउंड, नेहरू कॉम्पलेक्स कोयला नगर में शनिवार को बीसीसीएल की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएमडी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा भारतीय समाज के ऐसे अमर रथी हैं, जिन्होंने अपने साहस, शौर्य और नेतृत्व क्षमता से न केवल आदिवासी समुदाय का मार्गदर्शन किया, बल्कि सामूहिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान की लड़ाई को नई दिशा प्रदान की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान निदेशक (एचआर) एमके रमैया, स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव, सीवीओ अमन राज सहित मुख्य चिकित्सा सेवाएं डॉ पूनम दुबे, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, महाप्रबंधक (कर्मचारी स्थापना) अपूर्व कुमार मित्रा, महाप्रबंधक (एचआरडी) अनूप कुमार रॉय, महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्पण घोष, महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी)आरआर कर्ण, विभागाध्यक्ष (वीआईपी सेल) डीके भगत, विभागध्यक्ष (पेंशन/पीएफ) मनीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) शोभा जे कुजूर सहित कोयला भवन मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे। यूनियनों से उमेश कुमार सिंह, भवानी बंधोपाध्याय, आरके तिवारी, मुरारी तांती, केके सिंह, राजकुमार कनौजिया, एसएस प्रसाद आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (राजभाषा) उदयवीर सिंह ने किया। अनावरण समारोह के उपरांत कार्यक्रम के समापन सत्र में लखनपुर, पश्चिमी टुंडी के आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी तथा मनमोहक बिहु नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने बिरसा मुंडा एवं उनकी बहन की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर धरती आबा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धा व्यक्त की।