बीबीएमकेयू में रूसा फंड से ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के बीबीएमकेयू के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय के पास अब एक नया ऑडिटोरियम होगा, जिसके लिए 25 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। ऑडिटोरियम में 1450 छात्रों के बैठने की क्षमता और आधुनिक सुविधाएं होंगी। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

बीबीएमकेयू में रूसा फंड से ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो एकेडमिक ब्लॉक के बगल (जेनरेटर कक्ष के सामने) में विवि का अपना ऑडिटोरियम होगा। रूसा फंड से ऑडिटोरियम बनेगा। इसके लिए रूसा ने 25 करोड़ आवंटित किया है। विवि कैंपस में बुधवार को जेसीबी लगाकर प्रस्तावित जमीन की सफाई कराई गई। संभावना है कि जल्द ऑडिटोरियम का शिलान्यास होगा। फिर निर्माण शुरू होगा। ऑडिटोरियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी। 1450 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी। अंडरग्राउंड के दो फ्लोर में पार्किंग की सुविधा, बालकोनी, ग्रीन रूम समेत अन्य सुविधाएं होंगी। जून-2025 में रूसा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में ऑडिटोरियम बनाने का निर्णय लिया गया था।

विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इसी महीने निर्माण शुरू होने की बात कही जा रही है। ऐसे में ऑडिटोरियम एक साल में तैयार हो सकता है। कैंपस में ऑडिटोरियम की सुविधा नहीं रहने पर दीक्षांत समारोह समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन दूसरे संस्थान में करना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।