बीबीएमकेयू कैंपस पहुंचे कई विधायक

Dec 26, 2025 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में बीबीएमकेयू सीनेट सदस्य और विधायक विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे। विधायक मथुरा महतो, उमाकांत रजक, मंजू कुमारी और रंजीत राय का स्वागत हुआ। सभी ने बिनोब बाबू की प्रतिमा को नमन किया। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने दीक्षांत समारोह की जानकारी दी और कई अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

बीबीएमकेयू कैंपस पहुंचे कई विधायक

धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू सीनेट सदस्य सह कई विधायक गुरुवार को विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे। सीनेट सदस्य टुंडी विधायक मथुरा महतो, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, जमुआ विधायक मंजू कुमारी व राजभवन मनोनीत सदस्य रंजीत राय का स्वागत विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने किया। विधायक समेत अन्य ने कैंपस में अवस्थित बिनोब बाबू की प्रतिमा को नमन किया। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी दी। सभी को सम्मानित किया गया। मौके पर रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी, प्रॉक्टर डॉ कौशल कुमार, बीबीएमकेयूटा अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ बीएन सिंह, डॉ मौसूफ अहमद, परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।