Dhanbad News: बीबीएमकेयू : यूजी की खाली सीटों के लिए फिर खुला चांसलर पोर्टल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद और बोकारो के डिग्री कॉलेजों में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए बीबीएमकेयू ने चांसलर पोर्टल खोला है। अंतिम तिथि 20 सितंबर है, जबकि पहली चयन सूची 23 सितंबर को जारी होगी। अभी 42 हजार सीटों में से केवल 17 हजार भरी गई हैं।

Dhanbad News: बीबीएमकेयू : यूजी की खाली सीटों के लिए फिर खुला चांसलर पोर्टल

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू ने धनबाद और बोकारो के डिग्री कॉलजों में खाली सीटों पर नामांकन के लिए शुक्रवार को राउंड तीन के तहत फिर से चांसलर पोर्टल खोल दिया है।

चांसलर पोर्टल पर आवेदन

चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अंगीभूत, संबद्ध व अल्पसंख्यक कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक कोर्स के साथ वोकेशनल कोर्स बीसीए, बीबीए, बीएससी इन बायोटेक्नोलॉजी कोर्स में नामांकन होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। पहली चयन सूची 23 सितंबर को जारी होगी। चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन 24 से 30 सितंबर तक होगा। एक अक्तूबर को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। इससे संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया गया है।

खाली सीटों की स्थिति

बताते चलें कि धनबाद और बोकारो के डिग्री कॉलेजों में कुल 42 हजार सीटों में से अबतक मात्र 17 हजार नामांकन हुआ है। 25 हजार सीटें अब भी खाली है। खाली सीटों ने विवि व कॉलेज प्रबंधन को चिंतित कर दिया है। सबसे खराब स्थिति एफिलिएटेड कॉलेजों की है। एफिलिएटेड कॉलेजों में कुल सीटों की तुलना में कम नामांकन हुआ है।

आवेदक छात्रों के निर्देश

विवि प्रबंधन ने आवेदक छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया कि एडमिशन और रजिस्ट्रेशन के समय चांसलर पोर्टल के माध्यम से आपार/एबीसी आईडी भरना जरूरी होगा। एडमिशन प्रक्रिया में होने वाली देरी विवि के परीक्षा कैलेंडर को प्रभावित नहीं करेगी। विवि की परीक्षाएं अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

FAQs

✦बीबीएमकेयू ने किस तारीख को चांसलर पोर्टल खोला?−
बीबीएमकेयू ने चांसलर पोर्टल को शुक्रवार को खोला।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बीबीएमकेयू : यूजी की खाली सीटों के लिए फिर खुला चांसलर पोर्टल