Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBBMKU Offers Chance for Students to Correct Hindi Names on Degree Certificates
65 हजार छात्रों को सर्टिफिकेट में नाम सुधार का मिलेगा मौका

65 हजार छात्रों को सर्टिफिकेट में नाम सुधार का मिलेगा मौका

संक्षेप:

धनबाद में बीबीएमकेयू के 74,386 छात्रों में से लगभग 65 हजार छात्रों के लिए एक मौका दिया गया है कि वे अपने ओरिजनल सर्टिफिकेट पर हिन्दी नाम सही कर सकें। इसके लिए विश्वविद्यालय ने गूगल फार्मेट जारी किया है। छात्रों को नाम सही करने के लिए ध्यान देना होगा, अन्यथा गलत नाम पर सर्टिफिकेट जारी होगा।

Jan 07, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू के तीन सत्र के 74,386 छात्र-छात्राओं में से डिग्री प्राप्त नहीं करनेवाले लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। ओरिजनल सर्टिफिकेट में शुद्ध- शुद्ध हिन्दी नाम की प्रिंटिंग का एक मौका इन छात्रों को दिया जा रहा है। सत्र 2018-21, 19-22, 20-23 व पीजी 19-21, 20-22 व 21-23 के जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक ओरिजनल डिग्री विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से प्राप्त नहीं की है। उन छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यायल वेबसाइट पर गूगल फार्मेट जारी किया जा रहा है। वे अंग्रेजी नाम के साथ ही हिन्दी में अपना नाम लिखकर सबमिट कर दें। उन्हीं नाम के आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से ओरिजनल सर्टिफिकेट को प्रिंट करके कॉलेजों को भेजा जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छात्रों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और पूर्व में जारी नाम को यूं ही छोड़ दिया और वह नाम गलत है तो उक्त नाम के आधार पर ही सर्टिफिकेट इश्यू कर दिया जाएगा। छात्रों की लापरवाही मानी जाएगी। ऐसे में छात्रों के नाम जारी सर्टिफिकेट में गलती रहती है तो उसमें सुधार के लिए निर्धारित राशि का बैंक ड्राफ्ट विश्वविद्यालय में जमा करना होगा। काफी संख्या में छात्रों का अंग्रेजी टू हिन्दी अनुवाद गलत होने की संभावना है। इस कारण विश्वविद्यालय की ओर से छात्रहित में यह कदम उठाया जा रहा है। इस कारण छात्र-छात्राएं इसे गंभीरता से लेते हुए हिन्दी नाम में सुधार कर लें। -- किस कोर्स में कितने लड़के व लड़कियां यूजी सत्र 2018-21 में पास लड़के 10,403 व लड़कियां 14340, सत्र 19-22 में लड़के 10,466 व लड़कियां 13,817, सत्र 20-23 में लड़के 7879 व लड़कियां 10,611, पीजी रिजल्ट : सत्र 19-21 : लड़के 582 व लड़कियां 1796, सत्र 20-22 में लड़के 619 व लड़कियां 1650, सत्र 21-23 में लड़के 523 व लड़कियां 1655