पीजी सांख्यिकी व लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस की पढ़ाई जल्द
बीबीएमकेयू में पीजी सांख्यिकी और लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस की पढ़ाई शुरू होगी। खोरठा, कुरमाली और संथाली में पीजी की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। कई नए कोर्स सेल्फ फाइनेंस कैटेगरी में आए हैं। पीके राय कॉलेज में अब केवल साइंस की पढ़ाई होगी।

धनबाद। बीबीएमकेयू में पीजी सांख्यिकी (स्टैटिस्टिक्स) व लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस (एमएलआईएस) की पढ़ाई होगी। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें होंगी। वहीं बीबीएमकेयू में अब पीजी व पीएचडी में खोरठा, कुरमाली व संथाली की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।
खोरठा, कुरमाली व संथाली में पढ़ाई
खोरठा, कुरमाली व संथाली के लिए तीन-तीन पद सृजित कर दिए गए हैं। इस संबध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं लंबे समय से खोरठा, कुरमाली व संथाली में पीजी की पढ़ाई की मांग कर रहे थे। स्नातक स्तर पर आरएस मोर कॉलेज व चास कॉलेज चास में स्नातक स्तर पर कुरमाली, खोरठा व संथाली की पढ़ाई के लिए पद सृजित किए गए हैं। पद सृजन के बाद अब छात्रों को खुशी मिली है। जानकारों का कहना है कि पीजी डिपार्टमेंट में 33 विभाग होंगे। स्वीकृत नामांकन 4730, नियमित कोर्स में सीटें 2760 हैं। कई कॉलेजों में यूजी में सांख्यिकी की भी पढ़ाई होगी।
नए सेल्फ फाइनेंस कोर्स
मैनेजमेंट, एलएलबी, एजुकेशन समेत कई कोर्स अब सेल्फ फाइनेंस: अधिसूचना पर गौर करें तो कई कोर्स को सेल्फ फाइनेंस कैटेगरी में डाला गया है। कंप्यूटर साइंस एआई एंड एमएल, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप, फॉरेन लैंग्वेज (फ्रेंच, जर्मन व स्पेनिस), जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, लीगल स्टडी (एलएलबी, एलएलबी, बिजनेस लॉ) एजुकेशन एमएड, फिजिकल एजुकेशन एमपीएड शामिल हैं। जानकारों का कहना है कि अब आने वाले समय में इन कोर्स की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को अधिक पैसे देने होंगे। कई कोर्स का नाम बदल जाएगा। इनमें इनवॉयरमेंटल साइंस एंड सस्टेनबिलिटी, होम साइंस का नाम ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, आर्ट एंड कल्चर अब क्रिएटिव एंड परफार्मिंग आर्ट हो जाएगा।
पद सृजन की जानकारी
विवि पीजी डिपार्टमेंट के इन विषयों में पद सृजन: बीबीएमकेयू के स्थापना के बाद से कई विषयों की पढ़ाई हो रही थी, लेकिन उनमें पद सृजित नहीं था। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, साइकोलॉजी, फिलासॅफी, उर्दू, संस्कृत व बांग्ला के लिए पद सृजित कर दिया।
पीके राय कॉलेज में नई व्यवस्था
पीके राय कॉलेज में अब सिर्फ साइंस की पढ़ाई: नई व्यवस्था के अनुसार पीके राय मेमोरियल कॉलेज में अब सिर्फ स्नातक साइंस की पढ़ाई होगी। इनमें फिजिकल साइंस में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिकल साइंस में मैथमेटिक्स व स्टैटिस्टिक्स, लाइफ साइंस में बॉटनी एंड जूलॉजी, अर्थ साइंस में जियोग्राफी व जियोलॉजी, इनवॉयरमेंटल साइंस में इनवॉयरमेंटल साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी कोर्स हैं। वहीं सेल्फ फाइनेंस कोर्स में कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन बीएससी बीएड सेल्फ फाइनेंस हैं। क्रिएटिव एंड परफॉरर्मिंग आर्ट है। वहीं बोकारो में बोकारो स्टील सिटी कॉलेज साइंस, कॉमर्स व अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू होगी।
कॉलेज और कोर्स की जानकारी
किस कॉलेज में किस कोर्स की पढ़ाई
एसएसएलएनटी कॉलेज: सोशल साइंस के तहत इतिहास, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, फिलॉसफी, हिन्दी, इंग्लिश, होम साइंस, बिजनेस स्टडी के तहत कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप (सेल्फ फाइनेंस) बीए बीएड सेल्फ फाइनेंस।
आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर: सोशल साइंस के तहत इतिहास, राजनीति विज्ञान, सोशियोलॉजी, ह्यूमनिटी के तहत हिन्दी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, बांग्ला, कुरमाली, खोरठा व संथाली, एंथ्रोपलॉजी, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, फिलॉसफी, साइकोलॉजी व ज्योग्राफी तथा सेल्फ फाइनेंस में मैनेजमेंट इंटरप्रेन्योरशिप, बीए बीएड हैं।
आरएसपी कॉलेज झरिया : बिजनेस स्टडी के तहत कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप (सेल्फ फाइनेंस) कंप्यूटर साइंस सेल्फ फाइनेंस, गणित।
कतरास कॉलेज कतरासगढ़: सोशल साइंस के इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, इंग्लिश, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, गणित, मैनेजमेंट बीबीए सेल्फ फाइनेंस, कंप्यूटर साइंस।
बीएसके कॉलेज मैथन: सोशल साइंस के इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, इंग्लिश, उर्दू, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, साइंस में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी, जियोलॉजी, ज्योग्रफी, गणित, मैनेजमेंट बीबीए व कंप्यूटर साइंस सेल्फ फाइनेंस।
सिंदरी कॉलेज सिंदरी : इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, इंग्लिश, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप, फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, बॉटनी-जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस सेल्फ फाइनेंस कोर्स।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


