बीबीएमकेयू के विजेता छात्रों को मिला सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के बीबीएमकेयू में 39वें ऑल इंडिया राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल प्रतिभागियों को शनिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमाण पत्र और पदक वितरित किए गए। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह और अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

बीबीएमकेयू के विजेता छात्रों को मिला सम्मान

धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद में शनिवार को चेन्नई में आयोजित 39वें ऑल इंडिया राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र और पदक वितरित किया गया। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी, रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, डॉ डीके गिरि, परीक्षा नियंत्रक डॉ डीके सिंह, खेल प्रभारी डॉ जयगोपाल मंडल, आरएसपी प्राचार्य डॉ नीलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।