बीबीएमकेयू में 96 ग्रेजुएट अप्रेंटिस का होगा चयन

Amit Watts हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने 96 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 से 21 अप्रैल तक चलेगी। 2021 से 2025 के बीच स्नातक प्राप्त छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयनित छात्रों को हर महीने 12,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।

बीबीएमकेयू में 96 ग्रेजुएट अप्रेंटिस का होगा चयन

बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने 96 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया सात अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेगी। वर्ष 2021 से 2025 के बीच झारखंड राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन करने से पहले छात्र-छात्राओं को अपना एनएटीएस आईडी जेनरेट करने के लिए एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चयनित को स्टाइपेंड के रूप में प्रत्येक महीने 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। इनमें झारखंड राज्य सरकार की ओर से 7500 रुपए व 4500 रुपए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की ओर से दिया जाएगा।

चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप को एडमिशन सेक्शन, एकाउंट्स सेक्शन, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, बॉटनी, जूलॉजी, कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीबीएमकेयू ने जारी सूचना में कहा है कि प्रशिक्षु के रूप में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरी तरह से अस्थायी है। यह केवल एक वर्ष के लिए है। उसके बाद स्वतः समाप्त हो जाएगा।--कहां के लिए कितने पदबीबीएमकेयू मुख्यालय में 20 पद, बीएसके कॉलेज मैथन 5, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज 10, चास कॉलेज 10, केबी कॉलेज बेरमो 8, कतरास कॉलेज 4, पीके राय कॉलेज में 10, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 7, आरएसपी कॉलेज झरिया में 8, एसएसएलएनटी धनबाद में 9 व सिंदरी कॉलेज सिंदरी में पांच पद निर्धारित है।

Amit Watts

लेखक के बारे में

Amit Watts

शॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।


शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।


विशेषज्ञता
- नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
- प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
- छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
- बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
- कौशल विकास आधारित शिक्षा

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।