Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBBMKU Approves Recruitment of 371 Multi-Tasking Staff to Address Non-Teaching Staff Shortage
बीबीएमकेयू में 371 मल्टी टास्किंग स्टाफ की होगी बहाली

बीबीएमकेयू में 371 मल्टी टास्किंग स्टाफ की होगी बहाली

संक्षेप: बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) ने धनबाद और बोकारो के कॉलेजों में गैर शैक्षणिक कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए 371 मल्टी टास्किंग स्टाफ की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस निर्णय...

Fri, 17 Oct 2025 03:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

अमित वत्स, धनबाद बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद व बोकारो के कॉलेजों में आनेवाले समय में गैर शैक्षणिक कर्मियों (नन टीचिंग स्टॉफ) की कमी दूर होगी। राज्य सरकार ने विवि मुख्यालय व कॉलेजों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 371 मल्टी टास्किंग स्टाफ की नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी बीबीएमकेयू मुख्यालय, 13 कॉलेजों तथा एक नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन (री स्ट्रक्चरिंग) के तहत दी गई है। गैर शैक्षणिक पद विभिन्न कैडर स्थापना कैडर, एकाउंट्स कैडर, लैबोरोट्री कैडर, लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स कैडर के होंगे। महत्वपूर्ण यह है कि पूर्व से स्वीकृत ग्रुप डी के 249 पदों को सरेंडर कर दिया गया है।

इनमें कॉलेजों व विश्वविद्यालय में ग्रुड के पद दफ्तरी, दरवान, वाचमैन, वाटरमैन, गैस मैन, नाइट गार्ड, स्वीपर, चालक, गार्ड समेत अन्य पद शामिल हैं। वर्तमान में कई पद अप्रासंगिक हो चुके हें। इस कारण राज्य सरकार ने शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन करके पदों को संतुलित किया है। इसके बदले मल्टी टास्किंग स्टाफ की सेवा प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है। आउटससोर्सिंग कर्मियों को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से यथा संशोधित पारिश्रमिक दिया जाएगा। -- साइकोलॉजी व अन्य विभागों के लिए शिक्षकों का 38 पद सृजित बीबीएमकेयू में साइकोलॉजी समेत अन्य विभागों में शिक्षकों का पद स्वीकृत नहीं है। राज्य सरकार ने इन विभागों के लिए 38 नए पदों का सृजन करने का निर्णय लिया है। पुनर्गठन के तहत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के सृजन और समापन के फलस्वरूप 3.89 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक भार अनुमानित है। इसके अतिरिक्त आउटसोर्सिंग से सेवा प्राप्त करने पर 5.35 करोड़ रुपए अतिरिक्त वार्षिक व्यय प्रस्तावित बताया जा रहा है।