Dhanbad News: दुर्घटना को रोकने व सुरक्षित कोयला उत्पादन पर जोर
Dhanbad News: बस्ताकोला ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को क्षेत्रीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अधिकारियों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने खदानों की सुरक्षा व्यवस्था तथा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। संभावित खतरों की समय रहते पहचान, दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय और बीसीसीएल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Dhanbad News: बस्ताकोला ऑफिसर्स क्लब सभागार में सोमवार को क्षेत्र स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें खदानों में वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ सुरक्षित कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने पर विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन बस्ताकोला कोलियरी के प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने किया। अधिकारियों ने खदानों के भीतर संभावित खतरों की समय रहते पहचान करने तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से निदेशक (माइनिंग) संजय कुमार गिम्मेदी, निदेशक (इलेक्ट्रिकल) रघु मेंरुगू, निदेशक (मैकेनिकल) अजय कुमार व रामनरेश यादव, उप निदेशक राहुल पुरोहित, वीरेंद्र प्रताप व एम. सत्यमूर्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।
श्रमिक संगठनों की ओर से कंपनी सेफ्टी बोर्ड के सदस्य एएम पॉल तथा बस्ताकोला क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य रामकृष्ण पाठक, देवरंजन दास, एनके सिंह, उमेश कुमार, एसएस महतो, रामसेवक पासवान एवं प्रबीर मल्लिक शामिल हुए। बीसीसीएल मुख्यालय का पक्ष रखने के लिए महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) धनराज अखाड़े, एजीएम एम कुंडू और सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार व चंद्रशेखर सिंह आदि अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

