Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBarora Peace Committee Meeting for Eid Milad-un-Nabi Celebration
ईद मिलादुन्नबी पर शांति समिति की बैठक

ईद मिलादुन्नबी पर शांति समिति की बैठक

संक्षेप:

बरोरा में ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी साधन कुमार ने कहा कि त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। जुलूस सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निकाले जाएंगे।...

Sep 05, 2025 05:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बरोरा, प्रतिनिधि ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को बरोरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी साधन कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि जुलूस सरकार की गाइडलाइन और निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही निकाले जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में जेके झा, राजेश मिश्रा, छोटन अंसारी, शिवजी सिंह, गोकुल रवानी, कुदूस अंसारी, आलम अंसारी, इम्तियाज अंसारी आदि थे। चित्र परिचय-4 कतरास 7 बरोरा थाना में शांति समिति की बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी साधन कुमार व समिति के सदस्य

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।