ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबहु ने ससुर पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी गया जेल

बहु ने ससुर पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी गया जेल

सिंदरी। गौशाला ओपी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। हेड कांडरा की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने ससुर...

बहु ने ससुर पर लगाया जबरन दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी गया जेल
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 22 Sep 2022 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंदरी। गौशाला ओपी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। हेड कांडरा की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए ओपी में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 20 सितम्बर की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने कहा है कि उसके ससुर ने दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया है। पीड़िता ने तत्काल मोबाइल पर इस घटना की जानकारी अपने पति को दी और घर आने को कहा। पति के घर आने पर ससुर घर से भाग गया। पीड़ित महिला के बयान पर गौशाला ओपी में यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पीडिता के पति ने बताया कि जब उसके पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ तब घर में उसकी पत्नी और उसके पिता ही थे। जबकि आरोपी की पत्नी अपनी पुत्री से मिलने गई हुई थी। गौशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता का कोर्ट में 164 बयान दर्ज करवाया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें