Dhanbad News: द्वारिका मेमोरियल एकेडमी में बैगलेस डे पर कई कार्यक्रम
Dhanbad News: धनबाद में द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी ने बच्चों के विकास के लिए बैगलेस डे आयोजित किया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने आत्म-परिचय, आकार एवं फल पहचानने की गतिविधियों का प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य को बताया।

Dhanbad News: धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सीखने को आनंददायक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बैगलेस डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। अभिभावकों की उपस्थिति में नर्सरी के बच्चों ने सेल्फ इंट्रोडक्शन, शेप्स एवं फलों की पहचान तथा गुड टच एवं बैड टच जैसी गतिविधियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने कहा कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। मौके पर उप प्राचार्य पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास, अनिता कुमारी, सुमन, श्रावणी घोष, रंजना सिन्हा, पूजा कुमारी, सिंड्रेला दास, पुष्पा कुमारी, श्रावणी मुखर्जी सक्रिय रहीं।


