भूमि पूजन कर पार्क निर्माण कार्य शुरू कराया

भूमि पूजन कर पार्क निर्माण कार्य शुरू कराया

संक्षेप:

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने चिटाहीधाम के रामराज मंदिर परिसर में पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि यह पार्क नागरिकों और तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल बनेगा। बीसीसीएल के सीएसआर फंड से पार्क का निर्माण किया जाएगा।

Dec 15, 2025 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बरोरा, प्रतिनिधि। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने रविवार को चिटाहीधाम के रामराज मंदिर परिसर में विधिवत भूमि पूजनकर पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत की। मौके पर विधायक ने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के नागरिकों व तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ व हरित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराएगा। जहां बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग सभी सुकून के क्षण बिता सकेंगे। मालूम हो कि चिटाही धाम के रामराज मंदिर परिसर में बीसीसीएल के सीएसआर फंड से इस पार्क का निर्माण होना है। बीसीसीएल के तत्कालिक सीएमडी समीरन दत्ता ने 23 फरवरी 2024 को इस पार्क निर्माण का शिलान्यास किया था। भूमि पूजन कार्यक्रम रामराज मंदिर के पुरोहित आशीष पांडे ने संपन्न कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष चंदन महतो, सुनील महतो, रवि पांडे, कमल महतो, जोधन महतो, भीखू महतो, दिनेश रवानी, लखविंदर महतो, बाबूलाल महतो, सतीश चंद्र पाठक आदि मौजूद थे।