ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादनाबालिग को सिखाता था बैडमिंटन, कर लिया अगवा

नाबालिग को सिखाता था बैडमिंटन, कर लिया अगवा

नाबालिग छात्रा को सद्दाम सिद्धिकी बैडमिंटन सिखाता था। इसी दौरान झांसे में लेकर उसे अगवा कर लिया। सद्दाम बैडमिंटन का खिलाड़ी है। मटकुरिया रेल कॉलोनी से अपहृत छात्रा के परिजन और आरोपी के परिवार के बीच...

नाबालिग को सिखाता था बैडमिंटन, कर लिया अगवा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 23 Jun 2019 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

नाबालिग छात्रा को सद्दाम सिद्धिकी बैडमिंटन सिखाता था। इसी दौरान झांसे में लेकर उसे अगवा कर लिया। सद्दाम बैडमिंटन का खिलाड़ी है। मटकुरिया रेल कॉलोनी से अपहृत छात्रा के परिजन और आरोपी के परिवार के बीच इस मामले को लेकर रसाकसी बढ़ते जा रही है। नाबालिग के परिजन हर दिन बैंकमोड़ थाना पहुंच कर छात्रा को खोजने की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस को जानकारी दी गई कि छात्रा के घरवाले बाहर गए थे। उसे मामा के घर पर रखवाया गया था। चार दिन पहले एक महिला ने अपने घर पर टी पार्टी रखवाया था। उसी पार्टी में छात्रा भी पहुंची थी। उसके साथ एक और नाबालिग लड़की थी। इसी पार्टी के बाद छात्रा लापता हो गई। पूछताछ में जानकारी मिली कि सद्दाम उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने उस महिला और नाबालिग सहेली के अलावा चार लड़कों को भी हिरासत में लिया था। बाद में महिला को जेल भेज दिया गया। जबकि सहेली और चारों लड़कों को बांड भरवा कर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अपहृत छात्रा ने उस नाबालिग सहेली और महिला के साथ मिल कर कई टिकटॉक भी बनाया था। पुलिस लगातार सद्दाम का लोकेशन लेने में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें