बुलबुल तूफान ने बंगाल-ओडिशा में अपना कहर बरसाया, लेकिन झारखंड पर इसका प्रभाव नहीं के बराबर पड़ा। शनिवार का हल्की बूंदाबांदी के बाद सोमवार को खिलकर धूप निकली और दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। दिन और रात के तापमान में लगभग दोगुना का अंतर रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।
कोयलांचल में ठंड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सोमवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन-रात के तापमान का यह अंतर बीमारियों को न्योता देने वाला होता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार धनबाद में अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन में खिलकर धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा। वहीं सुबह और रात के समय ठंड लगेगी।
20 नवंबर से कोयलांचल में ठंड की आहट
कोयलांचल में ठंड ने दस्तक तो दे दी, लेकिन अभी भी दिन में गर्मी लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर के बाद धनबाद में ठंड जोड़ पकड़ सकती है। धनबाद का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए अभी और इंतजार करना होगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह तक ही धनबाद में पूरी तरह से ठंड का प्रभाव दिखेगा।
अगले चार दिन का मौसम पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
12 नवंबर 30 16
13 नवंबर 29 16
14 नवंबर 29 15
15 नवंबर 29 16