खानूडीह ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति ने मंगलवार को खानूडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लूतीपहाड़ी से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। वक्ताओं ने बताया कि रेलवे फाटक के बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी होती है। समिति ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज होगा।

खानूडीह ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना

बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों और प्रबुद्ध लोगों ने खानूडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने लूतीपहाड़ी से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डुमरा-बाघमारा मुख्य मार्ग स्थित खानूडीह रेलवे फाटक अधिकांश समय बंद रहने से सीएचसी, थाना, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, कोलियरियों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक आने-जाने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ती है। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन होगा। धरना के दौरान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड प्रशासन और खानूडीह स्टेशन प्रबंधक को मांगपत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।