Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAyushman Bharat Digital Mission Launches New Software for Registration in Dhanbad Hospitals
अस्पतालों में नए सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुरू

अस्पतालों में नए सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुरू

संक्षेप:

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत धनबाद मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में नई तकनीक आधारित सॉफ्टवेयर प्रणाली से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ई-डॉक की ई-सुश्रुत सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन किया गया। नया सॉफ्टवेयर विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं को डिजिटल रूप से जोड़ने में सक्षम है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

Thu, 4 Dec 2025 02:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद प्रमुख संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत बुधवार से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में नई तकनीक आधारित सॉफ्टवेयर प्रणाली से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। ई-डॉक की ई-सुश्रुत सॉफ्टवेयर के माध्यम से बुधवार को पहली बार ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही अस्पतालों में स्कैन एंड शेयर का नया क्यूआर कोड लगाया गया, जो नए सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। बता दें कि इससे पहले अस्पतालों में नेक्स जेन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार पुराने सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। इस कारण नया सॉफ्टवेयर लागू किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नया सॉफ्टवेयर अधिक उन्नत और विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं को एकीकृत करने में सक्षम है। इसके माध्यम से सिर्फ ओपीडी ही नहीं, बल्कि आईपीडी, फार्मेसी, लैब मॉड्यूल, इमरजेंसी और डिस्चार्ज प्रक्रियाओं को भी डिजिटल रूप से जोड़ा जा सकेगा। इससे अस्पताल प्रबंधन अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो सकेगा। इस बाबत अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होने से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर किसी भी अस्पताल में उसे आसानी से देखा जा सकेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में गति और गुणवत्ता बढ़ेगी। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस प्रणाली को और अधिक मजबूत और उपयोगी बनाया जाएगा।