Dhanbad News: आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला: संजीव सिंह

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में विश्व आयुर्वेद दिवस पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवनशैली का मार्गदर्शक है। उन्होंने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता की बात की। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों ने आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

Dhanbad News: आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला: संजीव सिंह

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेयर संजीव सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल इलाज की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शरीर एवं मन में संतुलन बनाए रखने का मार्ग भी दिखाता है। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। वे लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में विश्व आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को जिला आयुष समिति के 11वीं आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बतौर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमकुम और आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र पाठक के साथ दीप जलाकर और भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयुर्वेद के महत्व, जनस्वास्थ्य में दवा की उपयोगिता और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर चर्चा हुई। विश्व आयुर्वेद दिवस की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद पर चर्चा करते हुए मेयर ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच आयुर्वेद की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। धनबाद में आयुर्वेद को बढ़ावा देने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जिला आयुष समिति को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। अतिथियों ने आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताई। संचालन डॉ कविता ने किया। मौके पर नोडल डॉ विकास रमन, जिला आयुष नोडल पदाधिकारी डॉ नीरज पांडेय, डॉ अतुल समेत पदाधिकारी और डॉक्टर मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला: संजीव सिंह