Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAwareness Campaign on Vigilance Prevention Launched in Jharia
बस्ताकोला क्षेत्र  में सतर्कता निवारण पर जागरूकता पर कार्यशाला

बस्ताकोला क्षेत्र में सतर्कता निवारण पर जागरूकता पर कार्यशाला

संक्षेप: झरिया के बस्ताकोला क्षेत्र में सतर्कता निवारण के लिए तीन माह का जागरूकता अभियान शुरू हुआ। बुधवार को बस्ताकोला ऑफिसर्स क्लब में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय कार्यों और एसओपी की...

Thu, 11 Sep 2025 05:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, प्रतिनिधि। बस्ताकोला क्षेत्र में सतर्कता निवारण पर तीन माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बस्ताकोला आफिसर्स क्लब में ईएंडटी और ईडीपी विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य संबंधित विभाग के कार्य और एसओपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यशाला की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा से हुई। इसके बाद बस्ताकोला क्षेत्र के आईटी पहल, आईसीसीसी, जीपीएस, वेइब्रिज, आरएफआईडी एकीकृत जांच चौकी, दोनों तरफ वजन और पेरोल संबंधित विभाग के सभी एसओपी पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से दिन-प्रतिदिन के आधिकारिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के विषय पर चर्चा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभागीय अधिकारियों की भूमिका - क्षेत्रीय प्रबंधक सिस्टम अरुण कुमार ने ऑनलाइन भुगतान पर्ची और बायोमेट्रिक उपस्थिति जांच के बारे में जानकारी दी। मौके पर ईएंडटी विभाग के नोडल अधिकारी रोहित सुमन, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा, क्षेत्रीय प्रबंधक योजना, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा, नोडल अधिकारी जीपीएस और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।