Dhanbad News: जीजीपीएस के छात्रों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत जागरूकता और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्मकुमारी शाखा ने विद्यार्थियों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी ने मिलकर नशामुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा की।

Dhanbad News: धनबाद। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत जागरूकता व शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्रह्मकुमारी शाखा की ओर से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत के निर्माण की प्रतिज्ञा ली।


