ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादएसयूवी ने लड़की को मारी टक्कर, 20 फीट उछलकर सिर के बल गिरी और तोड़ दिया दम-CCTV VIDEO

एसयूवी ने लड़की को मारी टक्कर, 20 फीट उछलकर सिर के बल गिरी और तोड़ दिया दम-CCTV VIDEO

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में रविवार की शाम छह बजकर 31 मिनट पर एक एसयूवी ने धनबाद-हीरक रोड़ पर लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट के पास हवा की रफ्तार से एक लड़की को रौंद दिया। लड़की 20 फीट उछलकर...

एसयूवी ने लड़की को मारी टक्कर, 20 फीट उछलकर सिर के बल गिरी और तोड़ दिया दम-CCTV VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 14 Jan 2019 02:09 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड (Jharkhand) के धनबाद में रविवार की शाम छह बजकर 31 मिनट पर एक एसयूवी ने धनबाद-हीरक रोड़ पर लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट के पास हवा की रफ्तार से एक लड़की को रौंद दिया। लड़की 20 फीट उछलकर करीब 50 फीट दूर गिरी। इलाज के लिए लोग तत्काल शहर के असर्फी अस्पताल ले गए लेकिन उसने वहां तम तोड़ दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर को सोचने तक का मौका नहीं मिला। झरिया के भौंरा की बॉबी को रौंदने वाली गाड़ी शहर के ही एक दबंग ठेकेदार की है। घटना के दौरान की वीडियो आपको विचलित कर देगी। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि लड़की का उसके पुरुष दोस्तों के साथ कहासुनी हो रही है। इतने में उजला शर्ट पहने उसका एक दोस्त उसका मोबाइल छीन लेता है। सड़क की दूसरी तरफ फेंक देता है। जिसे लाने के लिए लड़की सड़क पार करने लगती है। सड़क पर कई छोटी-बड़ी वाहन इस दौरान गुजर रही है। सभी की स्पीड वीडियो में सामान्य दिख रही है। तबतक हवा से बात करती यह एसयूवी लड़की को रौंदते हुए निकल जाती है। घटना देख दोस्त दौड़ते हैं लेकिन उसे बचा नहीं पाते।

बॉबी ने नहीं सोचा होगा यह उसकी अंतिम पार्टी है

दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची भौंरा की बॉबी ने कभी नहीं सोचा होगा कि यह उसकी आखिरी पार्टी बन जाएगी। रविवार की शाम बॉबी दो लड़कों और एक लड़की दोस्त के साथ हीरक रोड पर स्थित लेमन चिल्ली रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंची थी। किसी बात को लेकर लड़के (दोस्त) से उसकी कहासुनी हुई। गुस्से में वह अकेले रेस्टोरेंट से निकल गई। पीछे से उसके दो दोस्त भी पहुंच जाते हैं। जिसके बाद सड़क पर उनकी कहासुनी होने लगती है।

सिर पर गंभीर चोट के साथ पैर बुरी तरह कुचल गए थे

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती 20 फीट ऊंचा उड़ने के बाद जमीन पर सिर के बल गिरी। नीचे गिरने के बाद कार उसके दोनों पैरों को कुचलते हुए वहां से भाग गई। आनन-फानन में लोग बॉबी को लेकर असर्फी अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी गई। अस्पताल प्रबंधन ने धनबाद थाना को भी सूचना दी। टक्कर में बॉबी के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। सिर पर गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में उसका इलाज शुरू ही हुआ कि उसने दम तोड़ दिया। शव को असर्फी में रखा गया है।

बॉबी के सिर से पहले ही उठ चुका है पिता का साया

बॉबी के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका है। घटना की जानकारी पाकर आस-पड़ोस के लोगों के साथ बॉबी की मां असर्फी अस्पताल पहुंची। बॉबी का एक छोटा भाई भी मां के साथ अस्पताल आया था। जब मां को मौत की जानकारी दी गई तो वह बुत बन गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर पुलिस ने कार और कार के मालिक की खोजबीन शुरू कर दी है। नंबर का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें