विक्रम संवत की शुरुआत पर जगह-जगह महाआरती
हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2075 की शुरुआत के मौके पर रविवार को जिले के कई मंदिरों में भारत माता की महाआरती की गई। शहर के रणधीर वर्मा चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर और जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर...
हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2075 की शुरुआत के मौके पर रविवार को जिले के कई मंदिरों में भारत माता की महाआरती की गई। शहर के रणधीर वर्मा चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर और जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रणधीर वर्मा चौक पर भजन गायकों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।
भव्य आरती हुई
नव वर्ष स्वागत समिति एवं स्थानीय व्यपारियों के संयुक्त नेतृत्व में हनुमान मंदिर में परंपरागत पूजन और आरती की गई। राजकमल सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक पंकज दुबे एवं उनकी टीम द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किया गया। बाद में गणपति, माता दुर्गा, मंगला आरती, भारत माता एवं हनुमानजी की आरती की गई। उपस्थित सभी श्रोताओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर थाना प्रभारी अखिलेश्वर चौबे, कृष्णा अग्रवाल, चैम्बर के अध्यक्ष आशीष वर्मा, विनोद अग्रवाल, पार्षद अंकेश राज आदि मौजूद थे।
551 दीपों से जगमगाया शक्ति मंदिर
शक्ति मंदिर में भारत माता के जयकारे के बीच आरती की गई। काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संध्या 6.30 बजे महाआरती शुरू हुई। मंदिर परिसर जय माता दी और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के एसपी सोंधी, सामेनाथ पूर्थी, अरूण कुमार भंडारी, सुरेंद्र अरोड़ा, विपिन अरोड़ा, सुरेंद्र ठक्कर, अशोक भसीन, साकेत साहनी, अनिल दत्त बाली, ब्रजेश मिश्र, गौरव अरोड़ा समेत सेवादार मौजूद थे।
गौ रक्षा दल ने की आरती
गौ रक्षा दल ने बैंक मोड़ हनुमान मंदिर और जयप्रकाश चौक पर उत्सव मनाया। चौक पर दिप प्रज्वलित किया गया एवं मंदिर में आरती की गई। आने वाले समय में देश और देशवासियों के लिए सुख-शान्ति एवं समृद्धि का कामना की गई। मौके पर प्रमुख सुमंत शर्मा, अध्यक्ष विनय सैनी, सचिव टिंकू खत्री, संजय कुशवाहा, सुमन सिन्हा, विवेक सिंह, सिंटू कुमार, अनिल यादव, राहुल सिंह, विपिन पांडे, चन्दन यादव, विकास यादव आदि मौजूद थे।