ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादडीएसई से मिलकर सहायक अध्यापकों ने रखी समस्याएं

डीएसई से मिलकर सहायक अध्यापकों ने रखी समस्याएं

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ धनबाद जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने डीएसई भूतनाथ रजवार से मिलकर समस्याओं को...

डीएसई से मिलकर सहायक अध्यापकों ने रखी समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 06 Dec 2022 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद।

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ धनबाद जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने डीएसई भूतनाथ रजवार से मिलकर समस्याओं को रखा। जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार दे व जिला महासचिव अशोक चक्रवर्ती के नेतृत्व में डीएसई के समक्ष आकलन परीक्षा आवेदन भरने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की। डीएसई ने आश्वस्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर शेष सहायक अध्यापकों का प्रमाण पत्र सत्यापन कर डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। आकलन परीक्षा के आवेदन करने में आ रही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष निलांबर रजवार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला संयुक्त सचिव राजीव लोचन मिश्रा, रविलाल हेम्ब्रम, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें