क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट, पिता-पुत्र की पिटाई

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के हीरापुर माडा कॉलोनी में राजू राम ने पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। क्रिकेट खेलते समय उन पर और उनके पुत्र पर हमला किया गया, जिसमें राजू का सिर फटा। उन्होंने पुलिस को आरोपियों की बाइक का नंबर दिया है।

क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट, पिता-पुत्र की पिटाई

धनबाद। हीरापुर माडा कॉलोनी गली नंबर चार निवासी राजू राम ने मंगलवार को पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर सिर फोड़ने की शिकायत धनबाद थाना में की। उन्होंने बताया कि वे मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी बीच पांच लड़कों ने उन्हें और उनके पुत्र की पिटाई कर दी। पहले आरोपियों ने पुत्र पर हमला किया। बचाने गए तो पांचों ने मार कर सिर फोड़ दिया। आरोपियों की बाइक की नंबर राजू ने पुलिस को दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।