गोंदूडीह में कलेक्शन एजेंट की गोली मार कर हत्या

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार को अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट उमेश कुमार यादव को दिनदहाड़े गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उमेश पिछले सात-आठ वर्षों से आटा मिल के लिए कलेक्शन का काम कर रहे थे। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

गोंदूडीह में कलेक्शन एजेंट की गोली मार कर हत्या

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी गई। गोली लगने से मौके पर ही झरिया बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश कुमार यादव की मौत हो गई। उमेश आटा मिल के लिए कलेक्शन का काम करते थे। सुबह 11 बजे वह कलेक्शन के लिए निकले थे। दोपहर में खरिकाबाद स्थित सात नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने उमेश के सीने में गोली मार दी। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के मकसद से आए अपराधियों ने उमेश कुमार यादव को गोली मारी है। मृतक से जुड़ी दुश्मनी का भी पुलिस पता लगा रही है। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय, केंदुआडीह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। इससे पहले हत्या की जानकारी पाकर मृतक की पत्नी और भाई भूली निवासी राजेश कुमार यादव सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पति के शव से लिपट कर पत्नी इस कदर विलाप करने लगी कि वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

आठ साल से मिल मालिक के लिए कर रहे थे कलेक्शन

खबर मिलते ही आटा मिल संचालक रतन अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उमेश पिछले सात-आठ वर्षों से उनके यहां काम कर रहे थे। वे भरोसेमंद कर्मचारी थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह कलेक्शन के लिए निकले थे। अपराधियों ने उमेश की हत्या क्यों की, इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है।

---

सवाल और जवाब

उमेश कुमार यादव किस काम के लिए जाने जाते थे?
उमेश कुमार यादव आटा मिल के लिए कलेक्शन का काम करते थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad Newsगोंदूडीह में कलेक्शन एजेंट की गोली मार कर हत्या