ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराज्य में अच्छा काम कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो : डीजी

राज्य में अच्छा काम कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो : डीजी

झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डायरेक्टर जनरल (डीजी) नीरज सिन्हा मंगलवार को धनबाद...

राज्य में अच्छा काम कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो : डीजी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 26 Jun 2019 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डायरेक्टर जनरल (डीजी) नीरज सिन्हा मंगलवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने जैप-तीन गोविंदपुर और धनबाद के एसीबी दफ्तर का निरीक्षण किया। डीजी ने जैप कमांडेंट और एसीबी एसपी को कई निर्देश दिए। इससे पहले सर्किट हाउस में नीरज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो अच्छा काम कर रही है।

एसीबी को सरकार ने कई शक्तियां दी हैं। भ्रष्टाचार उन्मूलन के दिशा में बेहतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसीबी गोपनीय तरीके से काम करती है। डीजी ने एसीबी थाना और एसीबी एसपी कार्यालय में कई कागजातों की जांच की। धनबाद में एसीबी थाना खुलने से लेकर अब तक जो भी महत्वपूर्ण मामले आए हैं उसकी समीक्षा की गई। उन्होंने जांच पूरी कर मामलों में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। इधर जैप-तीन में व्याप्त क्वार्टर और पानी समस्याओं के संबंध में भी उन्हें बताया गया। डीजी ने फौरन समस्याओं का हल निकालने का भरोसा दिया। उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीजी के साथ एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी पीयूष पांडेय, एसीबी एसपी सुदर्शन प्रसाद मंडल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें