पुना महतो स्मारक उवि महुदा में वार्षिक खेलकूद
महुदा मोड़ स्थित पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद सह पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्र सक्रिय रूप से भाग लिए। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के सचिव ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

महुदा मोड़ स्थित पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद सह पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें छात्रों के बीच सौ मीटर रेस, 200 मीटर रेस, गोली चम्मच रेस, बोरा रेस, बॉलीबॉल, योगा, चेस, कबड्डी, जलेबी रेस, बैलून रेस, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन, मेढक रेस, थ्री लेग रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंत में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के सचिव सह पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन भी विकसित करता है।
अंत में प्रधानाचार्य गौरव कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। मौके पर प्रधानाध्यापक गौरव कुमार सिन्हा, 2 उवि के प्राचार्य हेमंत कुमार दुबे, भीम महतो, दुर्गा प्रसाद, गुरुपद महतो, दिलीप महतो, रुपलाल रवानी, सुनीता सिन्हा, रिंकू सिंह, सुप्रिया कुमारी, मालती देवी, रिया कुमारी, प्रिया कुमारी, अंजू देवी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



