डिगवाडीह सब स्टेशन पर कल हल्ला बोल प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

जोड़ापोखर। लचर बिजली आपूर्ति से परेशान हजारों उपभोक्ताओं में गुस्सा है। पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली संकट से लोग अब काफी परेशान हो चुके हैं।

डिगवाडीह सब स्टेशन पर कल हल्ला बोल प्रदर्शन

जोड़ापोखर। लचर बिजली आपूर्ति से परेशान हजारों उपभोक्ताओं में गुस्सा है। पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली संकट से लोग अब काफी परेशान हो चुके हैं । विरोध में शनिवार को डिगवाडीह बिजली कार्यालय में विशाल 'हल्ला बोल' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिजली पानी उपभोक्ता मंच के शुभाशीष राय, किशोर कुमार और दिनेश राम ने बताया कि विभाग द्वारा सटीक जानकारी नहीं दिए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। 24 घंटा में 16 घंटा तक बिजली गायब रह रही है। सब स्टेशन के अधिकारी सही जवाब देना उचित नहीं समझते हैं जिसको लेकर बैठक हुई है और आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदर्शनकारी "बिजली हमारा अधिकार है", अब नहीं चलेगी लापरवाही" जैसे नारों की तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताएंगे। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि वे अब विभागीय अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिजली विभाग नियमित बिजली सप्लाई करना शुरू करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।