एंबुलेंस की टक्कर से गंभीर, प्राथमिकी दर्ज

Jan 02, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के तिसरा लोदना तिलायबनी निवासी मनोज कुमार पासवान को 23 नवंबर को एक एंबुलेंस ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में उनके पैर और कमर की हड्डियां टूट गईं। इलाज के बाद मनोज ने गुरुवार को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। वे झारखंड राज्य सम्मेलन में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

एंबुलेंस की टक्कर से गंभीर, प्राथमिकी दर्ज

धनबाद। तिसरा लोदना तिलायबनी मधुबन निवासी मनोज कुमार पासवान को सरायढेला कोयला भवन के पास एक एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना 23 नवंबर की ही है। टक्कर में घायल मनोज का दुर्गापुर मिशन में इलाज चला। इसलिए लंबे अंतराल के बाद उन्होंने गुरुवार को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को वह सीटू झारखंड राज्य सम्मेलन में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस ने उन्हें सीआईएसएफ कैंप के पास टक्कर मार दी। टक्कर में उनके पैर और कमर की हड्डियां टूट गई थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;