वार्ड 11 के पार्षद के खिलाफ डीसी से शिकायत

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

राजेश विश्वकर्मा ने उपायुक्त से शिकायत की है कि वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास ने चुनाव में साक्ष्य छुपाया है। उन्होंने अपने तीन बच्चों में से केवल दो बेटियों का ही जिक्र किया है, जिससे झारखंड नगर निकाय चुनाव नियमावली 2026 का उल्लंघन हुआ है।

वार्ड 11 के पार्षद के खिलाफ डीसी से शिकायत

राजेश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने उपायुक्त से शिकायत की है कि वार्ड 11 के पार्षद बदरी रविदास ने साक्ष्य दुपकर चुनाव लड़े और निवर्चाचित हुए। बदरी रविदास ने तीन बच्चे होने की बाद छुपाई है। इसलिए झारखंड नगर निकाय चुनाव नियमावली 2026 का उल्लंघन किया है। आरोप लगाया है कि चुनाव नामांकन पत्र में स्वघोषणा पत्र में मात्र दो पुत्री का जिक्र किया है,जबकि बदरी रविदास के तीन बच्चे हैं। इनका तीसरा बच्चा सिद्धार्थ रंजन है। वहीं स्वघोषणा में पुत्री पुनम कुमारी और रितिका कुमारी का ही जिक्र है। शिकायत के साथ राजेश विश्वकर्मा ने बदरी रविदास के तीसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र को भी संल्गन करते हुए उपायुक्त से शिकायत की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।