ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादऑल नोबिलियिन एल्युमिनाई एसोसिएशन ने होली मिलन

ऑल नोबिलियिन एल्युमिनाई एसोसिएशन ने होली मिलन

रांची के कैपिटोल रेसीडेंसी में आज ऑल नोबिलियन एल्युमिनाई एसोसिएशन रांची चैप्टर की तीसरा वार्षिक रीयूनियन सह होली मिलन मनाया...

ऑल नोबिलियिन एल्युमिनाई एसोसिएशन ने होली मिलन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 14 Mar 2022 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद।

रांची के कैपिटोल रेसीडेंसी में आज ऑल नोबिलियन एल्युमिनाई एसोसिएशन रांची चैप्टर की तीसरा वार्षिक रीयूनियन सह होली मिलन मनाया गया। इसमें डिनोबिली डिगवाडीह, सीएमआरआई, सिजुआ, मुगमा व मैथन के 1978-2011 के एल्युमिनाई शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व मयंक सिंह ने किया। कार्यक्रम में डिनोबिली के शिक्षक नीलिमा टुडू, रूमना भट्टाचार्य और रंजिनी दासगुप्ता के साथ साथ वरीय एल्युमिनाई को फूल और चॉकलेट से सम्मानित किया गया। डिगवाडीह के 1978 के मधुकर पांडे ने स्कूल की यादों से महफिल को यादगार बनाया। वहीं उनकी धर्मपत्नी निधि शुक्ला ने भी अपने अनुभव को शेयर किया। मौके पर डॉ नविता, डॉ रोहित, जियोलॉजिस्ट जोड़ी बुकुन चटर्जी, आत्री रॉय चौधरी, मंदिरा हाजरा, बणाश्री श्रीवास्तव, रजनीश चौधरी, पियुषिता ने आज के मिलन में मिठास भर दिया। इस रीयूनियन को पूरी तरह से आंदमय और रोचक बनाने में नोबिलियन संजय तायल, ललित दत्ता, निधि निहार, गीतांजलि रचना, नम्रता सिंहा और मयंक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े