ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादभाजयुमो कार्यसमिति में अजय भाजपा का नारा

भाजयुमो कार्यसमिति में अजय भाजपा का नारा

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को धनबाद के सांसद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान...

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को धनबाद के सांसद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान...
1/ 2भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को धनबाद के सांसद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान...
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को धनबाद के सांसद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान...
2/ 2भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को धनबाद के सांसद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 12 Sep 2018 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को धनबाद के सांसद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

वन बूथ टेन यूथ का नारा दिया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने संगठनात्मक समीक्षा की। वहीं कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी। जियाडा के स्वतंत्र निदेशक सत्येंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेश पदाधिकारी सरिता श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद थे। स्वागत भाषण भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह एवं संचालन तमाल राय ने किया।

बैठक में धनबाद के सांसद-विधायक ही पहुंचे जबकि गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय समेत जिले के सभी भाजपा विधायकों को आमंत्रित किया गया था।

विपक्ष का बंद फ्लॉप, 2019 की करें तैयारी: पीएन सिंह

विपक्षी दलों के बंद को जनता ने नकार दिया है। युवा कार्यकर्ता 2019 की तैयारी करें। भाजयुमो कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाएं। मोदी सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है। वहीं यूपीए सरकार में मंत्री तक जेल गए थे। 19 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। सिंदरी में खाद कारखाना खुल रहा है। कोयलांचल विश्वविद्यालय मिला। आईएसएम को आईआईटी का दर्जा दिया गया। सड़कें चौड़ी हो रही हैं।

बिजली का स्थायी समाधान होगा : राज सिन्हा

मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने युवा मोर्चा की सराहना की। बोले 2019 चुनाव को फतह करने में युवा ब्रगेड क अहम भूमिका होगी। वहीं बिजली-पानी संकट पर विधायक ने कहा कि वे इस मामले में जनता के साथ हैं। तत्काल बिजली की समस्या है। वैसे सरकार स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है। काफी पैसा बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर खर्च किया जा रहा है। पानी की समस्या पर नगर विकास मंत्री और नगर विकास सचिव से लगातार संपर्क में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें