Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAI Robotics Workshop Held at DAV Public School Dhanbad
स्कूली छात्रों को दिया रोबोटिक डिजाइन और प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण

स्कूली छात्रों को दिया रोबोटिक डिजाइन और प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण

संक्षेप: धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 22 सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आईआईटी धनबाद के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि एआई ने जीवन के हर क्षेत्र में क्रांति ला दी है। छात्रों को रोबोटिक्स के डिजाइन और प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

Sun, 9 Nov 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। धनबाद के 22 सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए आधुनिक तकनीक की दुनिया को करीब से जाना। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआईटी धनबाद के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार व झारखंड प्रक्षेत्र सी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने किया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्रों को रोबोटिक सिस्टम के डिजाइन और प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि एआई एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभरा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में क्रांति ला दी है। हमारे रहने और काम करने के तरीके को नवीन आकार दिया है। मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण में प्रगति के साथ, एआई अधिक बुद्धिमान और सक्षम होता जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि कार्यशाला में छात्रों को एआई आधारित रोबोटिक्स के वास्तविक अनुप्रयोगों पर काम करने का मौका मिला। इंटरैक्टिव सत्रों के जरिए छात्रों ने स्वचालन और मशीन लर्निंग के बारे में सीखा। इसके अलावा रोबोटिक नियंत्रण तंत्र की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला के सफल आयोजन में कंप्यूटर शिक्षक बीके सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर डीएवी बरोरा प्राचार्य आरके सिन्हा, अमीर खान, चंदन साव, आदित्य राज, पवन पांडेय मौजूद थे।