ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादहादसे में दो की मौत के बाद रांगाटांड़ में पथराव और तोड़फोड़

हादसे में दो की मौत के बाद रांगाटांड़ में पथराव और तोड़फोड़

शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...

1/ 4शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
2/ 4शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
3/ 4शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
4/ 4शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए।...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 18 May 2019 03:35 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के रांगाटांड़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात दस बजे की है। दोनों रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गए। घटना से आक्रोशित परिजन और लोगों ने घंटों तोड़फोड़ की। पथराव में दो पुलिस अफसर घायल हो गए। आसपास के लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। हंगामा करने के चार आरोपी को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार रवींद्र यादव और संतोष यादव बाइक से बैंक मोड़ से घर जा रहे थे। इस बीच, धनबाद से बिहारशरीफ जा रही अरमान बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बाइक बस के नीचे चली गई, जिससे घटनास्थल पर ही साले संतोष यादव की मौत हो गई। वहीं घायल रवींद्र यादव की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना पर परिजन और ट्रैक्शन कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उन्होंने तोड़फोड़ और हंगामा शुरू कर दिया। बस में तोड़फोड़ करने लगे। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो उग्र लोग पुलिस से उलझ पड़े और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस व आक्रोशित लोगों के बीच दो घंटे तक संघर्ष चला। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच तीन-चार बार झड़प हुई। लोगों की पत्थरबाजी से दो पुलिस अफसर घायल हो गए। वहीं पुलिस के लाठी चलाने से आधा दर्जन लोगों को चोटें लगी हैं। मामला बिगड़ने पर सिटी एसपी पीयूष पांडेय व एसडीओ राज महेश्वरम् पहुंचे। अश्रु गैस दस्ता और भारी संख्या में पुलिस बल मंगाए गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें