ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादशादी के बाद प्रेमी जोड़े ने किया थाने में सरेंडर

शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने किया थाने में सरेंडर

गांधी नगर के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने थाने में सरेंडर कर दिया। मंगलवार को दोनों घर से निकल गए और मंदिर में शादी करने के बाद महिला थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस को बताया कि दोनों दो साल से प्रेम...

शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने किया थाने में सरेंडर
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 30 May 2018 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

गांधी नगर के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने थाने में सरेंडर कर दिया। मंगलवार को दोनों घर से निकल गए और मंदिर में शादी करने के बाद महिला थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस को बताया कि दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों बालिग है और साथ रहना चाहते हैं। लेकिन परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं है। उनकी शादी कहीं और कराना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना तलब किया। थाने में परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी भी तय हो गई है। लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने बांड भरवाकर लड़की को लड़के के साथ भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें