ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादचर्च हटाने एवं सिंदरी विधायक पर दर्ज मामला वापस ले प्रशासन

चर्च हटाने एवं सिंदरी विधायक पर दर्ज मामला वापस ले प्रशासन

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धनबाद डीसी अमित कुमार से मिला एवं बेलगड़िया धर्मांतरण मामले में ज्ञापन...

चर्च हटाने एवं सिंदरी विधायक पर दर्ज मामला वापस ले प्रशासन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 27 Jun 2020 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धनबाद डीसी अमित कुमार से मिला एवं बेलगड़िया धर्मांतरण मामले में ज्ञापन सौंपा।

डीसी से मांग की गई कि चर्च को अविलंब हटाया जाए एवं जमीन मनोहर महली को वापस की जाए। साथ ही सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो पर दर्ज केस को वापस लिया जाए। विधायक लोगों को शांत करा रहे थे। जनप्रतिनिधि के नाते वे बेलगड़िया पहुंचे थे। इसलिए विधायक के खिलाफ केस राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से कहा कि उक्त मामले को लेकर बेलगड़िया में आक्रोश है। आरोप लगाया कि सुशांत प्रधान एवं कोयना बंसल धर्म परिवर्तन के सूत्रधार हैं। इसलिए प्रशासन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम 2017 के खिलाफ धर्म परिवर्तन हुआ है। इसलिए संबंधित संस्था और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

जमीन मालिक मनोहर महली अनुसूचित जनजाति के हैं। पढ़े-लिखे नहीं हैं। घर बनाने के नाम पर महली से जमीन ली। कई सादे कागज पर अंगूठे का निशान लिया गया है। सीएनटी एक्ट का भी उल्लंघन हुआ है। जब जमीन पर चर्च का निर्माण किया जाने लगा तो महली ने थाने में केस भी किया था। इसलिए प्रशासन सभी पहलुआओं पर गौर कर त्वरित कार्रवाई करे। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में महामंत्री संजय झा, उपाध्यक्ष नितीन भट्ट, मुकेश पांडेय आदि डीसी से मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें