बलियापुर:धोखरा में आदिवासियों ने धूमधाम से मनाया सरहूल पर्व
बलियापुर में आदिवासी समुदाय ने सरहूल पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। सिंगरडीह, गोपीनाथपुर और आसपास की टीमों ने संताली नृत्य गीत प्रस्तुत किया, जिससे लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर कई कलाकार और समुदाय के सदस्य शामिल हुए।

बलियापुर। धोखरा में आदिवासी समुदाय की ओर से सरहूल पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नायकी हाड़ाम कृष्णा मुर्मू के जाहेरथान में कुलदेवता मारांग-बुरूंग जाहेरएरा व बाहाबोंगा की पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। मौके पर सिंगरडीह, गोपीनाथपुर व आसपास की टीम की ओर से पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ संताली नृत्य गीत हुआ। कलाकारों ने नृत्य गीत के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। मौके पर विशु सोरेन, आनंद सोरेन, भैरव सोरेन, जुड़न सोरेन, मंगल सोरेन, पवन सोरेन, रमेश सोरेन, वीरेन्द्र सोरेन, दीपक सोरेन, अशोक सोरेन, शरद हेम्ब्रम, राजेन सोरेन, जीतेन मांझी, छुटु मुर्मू आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


