तीन ट्रेनों में फरवरी में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

Jan 28, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में फरवरी माह के दौरान तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी। इसमें मदार-कोलकाता एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस शामिल हैं। यह सुविधा यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए दी जा रही है।

तीन ट्रेनों में फरवरी में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में पूरे फरवरी माह अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी। मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में दो फरवरी से 23 फरवरी और कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में पांच फरवरी से 26 फरवरी के बीच एक सेकेंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी। इसी तरह अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में अजमेर से एक फरवरी से 28 फरवरी और सियालदह से दो फरवरी से एक मार्च के बीच एक फर्स्ट एसी तथा बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में बीकानेर से पांच फरवरी से 26 फरवरी तक तथा छह फरवरी से 27 फरवरी तक कोलकाता से एक-एक थर्ड एसी और स्लीपर क्लास की बोगियां जोड़ी जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAdditional Coaches Added to Trains in Dhanbad for February 2023
;;;