Dhanbad News: हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट का व्यावसायिक उपयोग करनेवालों पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: हाउसिंग बोर्ड फ्लैट का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर अब तक 65 लोगों को नोटिस भेजा गया है। जिनमें मेडिकल स्टोर, स्कूल, अस्पताल और ट्यूशन सेंटर शामिल हैं। हाउसिंग बोर्ड ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Dhanbad News: हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट का व्यावसायिक उपयोग करनेवालों पर होगी कार्रवाई

Dhanbad News: हाउसिंग बोर्ड फ्लैट का व्यावसायिक (कॉमर्शियल) उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर अब तक 65 लोगों को नोटिस भेजा गया है। सभी को चेतावनी दी गई कि कॉमर्शियल उपयोग बंद करें अन्यथा लीज रद्द की जाएगी। कई लोगों ने हाउसिंग बोर्ड से हाउस आवंटन होने के बाद कॉमर्शियल उपयोग कर रहे हैं। मेडिकल स्टोर, स्कूल, अस्पताल और ट्यूशन सेंटर संचालित कर रखा है। बोर्ड के कर्मचारियों का कहना है कि आवासीय 500 से 6000 रुपये वर्गफीट है। कॉमर्शियल 3500 से 15 हज़ार रुपये प्रति वर्गफीट है。

अवैध कब्जा

कर्मचारियों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड फ्लैट का व्यावसायिक उपयोग करनेवालों को चिह्नित कर दूसरी बार नोटिस दिया गया है। अब कार्रवाई की जाएगी। झारखंड राज्य आवास बोर्ड रांची के आदेश पर लोगों को नोटिस देकर व्यावसायिक करने पर मना किया गया है। साथ ही कहा कि कई लोगों ने आवास के आसपास खाली पड़ी जमीन की घेराबंदी कर कब्जा कर लिया है। इसे भी चिह्नित कर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। इन पर कार्रवाई की जाएगी।

व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर नोटिस

हाउसिंग बोर्ड से आवास आवंटन होने के बाद जो लोग व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं, वैसे 65 लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजा गया है। लोग खुद से व्यावसायिक बंद करें अन्यथा राज्य आवास बोर्ड रांची के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।

-खुशबू कुमार गुप्ता, प्रभारी कार्यपालक अभियंता, हाउसिंग बोर्ड

FAQs

हाउसिंग बोर्ड फ्लैट का व्यावसायिक उपयोग क्यों किया जा रहा है?
कई लोगों ने हाउसिंग बोर्ड से हाउस आवंटन होने के बाद कॉमर्शियल उपयोग कर रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।