Dhanbad News: सरायढेला में रैयती जमीन पर रास्ता बनाने का आरोप
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में रैयती जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की गई। मामला धनबाद अंचल के आमाघाटा मौजा से जुड़ा है।

Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में रैयती जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की गई। मामला धनबाद अंचल के आमाघाटा मौजा से जुड़ा है। डोली देवी ने मामले की शिकायत सोमवार को सरायढेला थाने में की। थाने को दिए आवेदन में डोली ने बताया है कि आमाघाटा मौजा में उनकी रैयती जमीन है। इस जमीन पर रघुवर नगर सुगियाडीह निवासी राजेश प्रसाद ने अन्य 20-25 आदमियों के साथ जबरन जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता बनाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर रास्ता बनाने से वह और उनकी सास माना करने गई तो दोनों को अपमानित किया गया।
जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें प्रताड़ित किया गया। जान से मारने की धमकी भी दी गई।


